गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती सेंट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक ‘दो सौ खोली’ में शिफ्ट किए जाने की खबर सामने आई है। इससे पहले उसे जेल के ‘दस खोली’ ब्लॉक में रखा गया था। नए ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक कड़ी बताई जा रही है। दो सौ खोली में रखे जाते हैं खतरनाक कैदी
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, साबरमती जेल के ‘दो सौ खोली’ ब्लॉक में आतंकवाद और गंभीर आपराधिक मामलों से जुड़े कैदियों को रखा जाता है। इस ब्लॉक की कुल क्षमता 200 कैदियों की बताई जाती है। इसी वजह से इसे ‘दो सौ खोली’ कहा जाता है। यहां अलग-अलग खंड बनाए गए हैं, जिनमें कैदियों को रखा जाता है। पहले दस खोली में था लॉरेंस बिश्नोई
लॉरेंस बिश्नोई इससे पहले साबरमती जेल के ‘दस खोली’ ब्लॉक में बंद था। अब उसे ‘दो सौ खोली’ में स्थानांतरित किए जाने की जानकारी मीडिया रिपोर्टों में दी गई है। हालांकि, जेल प्रशासन की ओर से इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि और इसके कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।