हमीरपुर-शिकायतों का समय से कराएं समाधान-अजीत

SHARE:

आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण की कार्रवाई कराई। इस दौरान प्राप्त सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसामान्य की समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरती जाए और शिकायतकर्ताओं को त्वरित न्याय मिले।
आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस ने शनिवार को हमीरपुर जिले की तहसील राठ के अंतर्गत थाना राठ में आयोजित समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। यहां कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
आयुक्त अजीत कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता और समयबद्धता के साथ किया जाए। भूमि विवाद, राजस्व और पुलिस से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई