बाँदा-मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन परिवारों में हुआ समझौता,साथ रहने को राजी हुए दम्पति

SHARE:

पारिवारिक विवादों को सुलझाकर आपसी रिश्तों में सामंजस्य स्थापित कराने के प्रयासों के तहत पुलिस ने तीन परिवारों के बीच समझौता कराया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याएं सुनकर आपसी संवाद के माध्यम से मतभेद दूर कराए गए। इसके बाद सभी पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने के लिए तैयार हो गए।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र की टीम पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए प्रयास कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर क्षेत्र की अलफिशा और मुस्कान तथा कोतवाली देहात क्षेत्र की रामादेवी ने पारिवारिक मतभेदों को लेकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र दिए थे। इन प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह को निर्देशित किया गया था।
काउंसलिंग से दूर किए गए आपसी मतभेद
परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों की शिकायतों और समस्याओं को विस्तार से सुना। इसके बाद काउंसलिंग के माध्यम से उन्हें आपसी संवाद से विवाद सुलझाने के लिए समझाया गया। आपसी सहमति बनने पर दोनों पक्षों ने भविष्य में लड़ाई-झगड़ा नहीं करने तथा एक-दूसरे के प्रति सम्मान और विश्वास बनाए रखने का आश्वासन दिया।
परिवार परामर्श केंद्र की टीम रही मौजूद
समझौता कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, महिला मुख्य आरक्षी अनीता और महिला आरक्षी स्नेहलता मिश्रा शामिल रहीं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई