दिल्ली-कामर्सियल सिलेंडर के फिर बढ़े दाम,महंगी होगी खानपान की चीजें

SHARE:

जून के महीना शुरू होते ही एकबार फिर महंगाई ने मार दी है। कामर्सियल सिलेंडर के दामो में बढ़ोतरी की गई है।
सोमवार से नए सप्ताह के साथ नए महीने की भी शुरुआत हो गई है। यह शुरुआत महंगाई की नई खुराक लेकर आई है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर फिर से महंगे हो गए हैं, जबकि घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है.
कमर्शियल सिलेंडर के दाम में इतनी वृद्धि
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन समेत अन्य तेल कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 42 रुपए बढ़कर 3,113.50 रुपए हो गई है. वहीं कोलकाता में यह 53.50 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 3,255.50 रुपए पहुंच गई है. अलग-अलग शहरों में बढ़ोतरी की राशि थोड़ी अलग-अलग है। इसके अलावा 5 किलो वाले छोटू यानी Free Trade LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत भी 11 रुपए बढ़ाई गई है. दिल्ली में अब 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपए हो गई है। नई दरें आज 1 जून 2026 से लागू हो गई हैं।
घरेलू सिलेंडरों पर राहत
आम लोगों के लिए राहत की एक बड़ी बात है कि घरेलू सिलेंडरों के दाम एक बार फिर नहीं बढ़ाए गए हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम पूरे देश में पहले की तरह ही बने हुए हैं। पिछले कई महीनों से घरेलू रसोई गैस की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है,जो आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई