चोरी की मोटरसाइकिल लेकर नम्बर प्लेट बदलकर बेंचने जा रहे दो बाइक चोरों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनके पास से चोरी की बाइक के अलावा तमंचा बरामद हुआ है।
सीओ अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि सेमरिया मिरदहा साई मंदिर के पास दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल के साथ खड़े है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अभियुक्तों के पकड़ने का प्रयास किया गया। तब दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। जिसे पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया। पूंछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना नाम मुकेश कुमार पुत्र विजय बहादुर निवासी नगनेधी थाना अतर्रा,गुरु प्रसाद पुत्र अशोक निवासी नगनेधी थाना अतर्रा बताया। तलाशी लेने के साथ कड़ाई से भागने का कारण पूछा गया तो दोनों ने बताया कि उन्होने यह मोटरसाइकिल दिनांक 28.05.2026 को कानपुर रमाबाई चौराहे से चोरी की थी और पकड़े जाने के डर से नम्बर प्लेट बदलकर एक व्यक्ति को बेचने के लिए आये थे।तलाशी के दौरान अभियुक्त गुरु प्रसाद के कब्जे से एक अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल व अवैध तमंचे को कब्जे में लेने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। संजीव कुमार चौबे थानाध्यक्ष अतर्रा,गौरव प्रताप सिंह चौकी प्रभारी कस्बा अतर्रा,उप निरीक्षक बालमुकुन्द शुक्ला,आरक्षी पंकज द्विवेदी,रवीन्द्र श्रीवास,प्रदीप यादव शामिल रहे।