बाँदा-गोली मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने दिखाई तत्परता

SHARE:

पारिवारिक विवाद में चाचा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने वारदात के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा, चार जिंदा कारतूस और लोहे की बरछी भी पुलिस ने बरामद किया है।
जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र के फुफुंदी गांव में सोमव की रात पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में उमाशंकर पुत्र संतू कुशवाहा को उसके भतीजे रामू उर्फ राममूरत ने गोली मार दी थी। गोली उमाशंकर के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज बांदा में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद बबेरू पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 25 अगस्त को कस्बा बबेरू के ओरण रोड से चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामू उर्फ राममूरत पुत्र रमेश, सीमू उर्फ शिवमूरत पुत्र रमेश, चुक्कु उर्फ देवमूरत पुत्र रमेश और रमेश पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम फुफुंदी शामिल हैं।
वारदात का तमंचा और चार कारतूस मिले
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक लोहे की बरछी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में थाना बबेरू पर मुकदमा अपराध संख्या 301/26, धारा 352, 115(2) और 109 बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बबेरू संजय कुमार द्विवेदी, निरीक्षक रामदास यादव, उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार, कांस्टेबल स्पेन्द्र पाल, सुशील श्रीवास्तव, प्रिंस यादव, निर्मल कुमार और रवि कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई