बाँदा-“नशा करता है जीवन बर्बाद”इसलिए इसका करें बहिष्कार

SHARE:

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर इंटर कॉलेज के छात्रों तथा एनसीसी कैडेट्सो के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही लोगों को धूम्रपान न करने के लिए जागरूक किया गया।
रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा के एनसीसी कैडेट्स द्वारा जागरूकता अभियान एवं रैली निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडे ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली पीली कोठी,नजर बाग,बाबूलाल चौराहा से होते हुए विद्यालय में समाप्त हुई। एनसीसी कैडेट्स द्वारा बाबूलाल चौराहे पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया और जनमानस में संदेश दिया कि”नशा करता है जीवन बर्बाद,मिलकर करो इसका बहिष्कार “। इसलिए नशे से हमेशा दूर रहें। कार्यक्रम के दौरान पूर्व चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद लेफ्टिनेंट रामप्रसाद,एनसीसी ऑफिसर कमलेश कुमार विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सत्येंद्र कुमार,रामचंद्र,देव कुमार वर्मा एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment