बाँदा-तम्बाकू है जानलेवा,स्वस्थ जीवन के लिए धूम्रपान से रहे दूर

SHARE:

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर पुलिस लाइन तथा पुलिस कार्यालय एवं समस्त थानों में तम्बाकू सेवन एवं धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामो के बारे में भी बताया गया।

रविवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जनपद के पुलिस कार्यालय,पुलिस लाइन सहित समस्त थानों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तम्बाकू एवं धूम्रपान से दूर रहने तथा अपने कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को तम्बाकू मुक्त बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक ने पुलिस लाइन में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को तम्बाकू उत्पादों के सेवन एवं धूम्रपान से दूर रहने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तम्बाकू निषेध की शपथ दिलाते हुए इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और तम्बाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्मिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों में पुलिसकर्मियों को तम्बाकू एवं धूम्रपान का सेवन न करने तथा जनसामान्य को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment