बाँदा- धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

SHARE:

समाजवादी पार्टी कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती बड़े धूमधाम से बनाई गई। इस दौरान पदाधिकारियो ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा में वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती बड़े धूमधाम से बनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नि.वर्तमान जिलाध्यक्ष मसूदन कुशवाहा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में नि.वर्तमान प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बाला पाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने महान वीरांगना अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। बाबा वाहिनी की नि.वर्तमान जिलाध्यक्ष सुमन दिवाकर ने अहिल्याबाई होल्कर को महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण बताया।नि.वर्तमान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामलाल प्रजापति ने अहिल्याबाई होलकर जी के द्वारा किए गए कार्यों को सराहा। छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता राजा ने अपने विचारों में अहिल्याबाई होल्कर को महान देवी बताया और कहा उत्तर से दक्षिण तक काशी विश्वनाथ,मथुरा,सोमनाथ,गया,बद्रीनाथ,आदि मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जो आक्रांताओं द्वारा तोड़े गए थे। उन्होंने कुंवा,तालाब पोखरों का भी निर्माण कराया। कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव करण पाल,एजाज खान,प्रमोद गुप्ता राजा,लालमन यादव,शनि गुप्ता,रामबाबू वर्मा,जुगुल जाटव,पुष्पेंद्र चुनiले,राजबहादुर कुशवाहा,मुन्ना पटेल,द्वारिका यादव,अवध बिहारी यादव,इरफान खान,कुतैबा जमा,मुशीर फारूकी,नेतराम वर्मा,विक्रम सिंह आर्य,मोरध्वज खुराना,आर के समुद्र,रोहित प्रजापति,सुनील कुशवाहा,आदि उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment