आज के दौर में शिक्षा सबसे बड़ा धन है। इसके कोई छीन नहीं सकता है। इसके अलावा शिक्षा से ही काबिलियत मिलती है। इसलिए बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें महान बनाना चाहिए। उपरोक्त उद्गार आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यक्त किये।
कानपुर के एक मैरिज हॉल में प्रजापति समाज के महान समाज सुधारक जाति तोड़क समाज जोड़ो मंडल के संस्थापक संतराम बीए की पुण्य तिथि पर प्रजापति समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं सहित समाज के आईएएस,पीसीएस,डॉक्टर,इंजीनियर में चयनित होने वाले होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व परिवहन आयुक्त चुन्नीलाल प्रजापति ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला जज हमीरपुर निजेंद्र प्रजापति,विशिष्ट अतिथि एडीजे बलिया कमलापति,अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति बांदा,अधिशाषी अभियंता राजेश प्रजापति गोरखपुर,आईएएस विमल प्रजापति रायबरेली,पीसीएस संतोष कुमार प्रजापति अयोध्या,एसडीएम सत्यपाल,डिप्टी कलेक्टर राकेश कुमार प्रजापति बलिया,अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डा सुरजीत प्रजापति गाजीपुर,प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति आजमगढ़,आई आई टी कालेज कानपुर के इन्द्रपाल प्रजापति,समीक्षा अधिकारी आदित्य प्रजापति लखनऊ,अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय महासचिव DSR HOMES के डायरेक्टर एड डी के प्रजापति,मनोज कुमार प्रजापति गाजियाबाद,गायत्री प्रजापति उन्नाव,रघुनाथ प्रजापति डिफेंस,श्रीराम प्रजापति ऑडिटर लखनऊ उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने कहा कि विद्या धनं सर्व धनं प्रधानम,विद्या का दान महादान,इसलिए पढ़ो और पढ़ाओ,जिसे आपका आपके समाज का देश राष्ट्र का विकास होगा। अपने महापुरुषों के इतिहास और संघर्ष को पढ़ो जिस तरह समाज में एक बेटी की शादी एक लायक परिवार में करते हैं। उसी तरह मतदान करना है जो अपने समाज के सामाजिक न्याय,विकास,हक,अधिकार,हिस्सेदारी,भागीदारी,सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता को बनाये । कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने समाज में युवाओं को शिक्षा और संस्कार निर्माण पर बल देते हुए राजनेतिक भागीदारी सामाजिक न्याय मिल सके इसके लिए सब संगठित होने के लिए विशेष ध्यान दिया जाना अति आवश्यक है। प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने में विशेष सहयोगी रहे अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय महासचिव DSR HOMES इंफ्रा के डायरेक्टर एड डी के प्रजापति डीके प्रापर्टी कानपुर ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं अतिथियों को मोमेंटो और अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।कार्यक्रम आयोजक कानपुर से सुरेंद्र कुमार प्रजापति,लल्लन प्रजापति,अमित कुमार प्रजापति,सुन्दरलाल प्रजापति,मदनपाल प्रजापति,मुकेश कुमार प्रजापति,फूलचंद्र प्रजापति,हरीलाल प्रजापति,संदीप वर्डिया,रवि प्रजापति सहित छात्र,छात्राओं के अलावा अभिभावक,प्रजापति समाज के बुद्धजीवी समाजसेवी उपस्थित रहे।