बाँदा-राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.23 लाख वादों का निस्तारण, 17.56 करोड़ रुपये का वसूला गया अर्थदण्ड

SHARE:

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर बड़ी संख्या में वादों का निस्तारण किया गया। जनपद मुख्यालय समेत बाह्य न्यायालयों और तहसील मुख्यालयों में आयोजित लोक अदालत में कुल 1,23,708 वाद निस्तारित हुए। इस दौरान कुल 17,56,61,618 रुपये अर्थदण्ड वसूल किया गया।
शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष अल्पना ने दीप प्रज्वलित कर किया। लोक अदालत में सिविल और आपराधिक मामलों के साथ मोटर दुर्घटना, विद्युत, बैंक, चेक बाउंस, राजस्व, परिवहन, पुलिस और अन्य विभागों से संबंधित मामलों का भी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
न्यायालयों में बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण
जनपद न्यायाधीश अल्पना ने चार सिविल व क्रिमिनल वाद निस्तारित करते हुए 500 रुपये अर्थदण्ड लगाया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी सुनील कुमार यादव ने 71 वादों का निस्तारण कर बीमा कंपनियों से पीड़ित पक्षों को 3,92,42,000 रुपये दिलाए। प्रथम अपर जिला जज पवण कुमार सिंह ने दो वाद निस्तारित कर 500 रुपये अर्थदण्ड लगाया। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट डॉ. विकास श्रीवास्तव ने एक वाद तथा अपर जिला जज एफटीसी गगन कुमार भारती ने छह वाद निस्तारित किए। विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट संजय कुमार सिंह ने 167 वाद निस्तारित करते हुए 50,24,806 रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया। विद्युत विभाग के 9,882 प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण करते हुए 7,25,94,378 रुपये की वसूली की गई। अपर जिला जज शैपाल सिंह ने दो वाद निस्तारित कर 1,000 रुपये अर्थदण्ड लगाया। चतुर्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट योगेन्द्रनाथ मुख ने 242 चालान वादों का निस्तारण करते हुए दो लाख रुपये अर्थदण्ड लगाया। सिविल जज अंशुमाली पाण्डेय ने 11 वाद निस्तारित किए, जिनमें उत्तराधिकार के चार वाद शामिल रहे और 4,24,708 रुपये के प्रमाण पत्र जारी किए गए। प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौम्या गिरि ने 101 वाद निस्तारित करते हुए 50,43,824 रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया। अपर सिविल जज प्रफुल्ल कुमार चौधरी ने 25 वाद निस्तारित कर 4,100 रुपये तथा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका द्वितीय ने दो वाद निस्तारित कर 100 रुपये अर्थदण्ड लगाया। सिविल जज अमिती सिंह ने 50 वाद निस्तारित करते हुए 4,900 रुपये अर्थदण्ड लगाया। अपर सीजेएम रेलवे दिव्यकान्त सिंह राठौर ने सर्वाधिक 564 वाद निस्तारित करते हुए 4,90,410 रुपये अर्थदण्ड लगाया। अपर सिविल जज सैय्यद अजीजुल हसन ने 11 वाद निस्तारित कर 8,28,876 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए।
बैंक और विभागीय मामलों में भी बड़ी कार्रवाई
बबेरू में सिविल जज तुषार जयसवाल ने 193 वाद निस्तारित करते हुए 3,660 रुपये अर्थदण्ड लगाया तथा चेक बाउंस के दो मामलों में पीड़ित पक्ष को 2,67,000 रुपये दिलाए। अपर सिविल जज शशांकित दत्त ने आठ वाद निस्तारित कर 10,000 रुपये अर्थदण्ड लगाया। अतिरिक्त सिविल जज पवन सिंह तोमर ने एनआई एक्ट के आठ और अन्य 22 वादों का निस्तारण किया। चेक बाउंस मामलों में पीड़ित पक्ष को 45,94,000 रुपये दिलाए गए और 1,05,600 रुपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज यशवंतु दास ने 35 वाद निस्तारित करते हुए एनआई एक्ट प्रतिकर के रूप में 30,62,398 रुपये की धनराशि दिलाई। सिविल जज अतर्रा मुनि कुमार ने 40 वाद निस्तारित कर 1,41,750 रुपये अर्थदण्ड लगाया। न्यायाधिकारी नरैनी आलोक कुमार वर्मा ने 113 वाद निस्तारित कर 19,220 रुपये अर्थदण्ड लगाया। स्थायी लोक अदालत के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट वित्तीय सतीश कुमार सिंह ने नौ वाद निस्तारित करते हुए 6,97,481 रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने छह वाद निस्तारित कर पीड़ित पक्षों को 15,000 रुपये दिलाए। राजस्व विभाग के विभिन्न न्यायालयों ने 81,570 वादों का निस्तारण किया। उपभोक्ता फोरम व अन्य विभागों ने 216, आरटीओ/एआरटीओ ने 16,802 तथा पुलिस विभाग ने 12,640 वाद निस्तारित किए। बैंकों ने सुलह-समझौते के आधार पर 936 मामलों का निस्तारण करते हुए कर्जदारों से 9,95,00,000 रुपये की वसूली की। बीएसएनएल ने भी 11 वाद निस्तारित कर 10,874 रुपये वसूल किए। राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, महासचिव राजेश त्रिपाठी, जिला अग्रणी प्रबंधक बैंक रवि श्रीवास्तव, रामनयन यादव और शशिराज अहमद समेत न्यायिक अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सम्मानित न्यायिक एवं बैंक अधिकारियों ने सजीव पौधा और स्मृति चिन्ह भेंटकर जिला जज व अतिथियों का स्वागत किया। जनपद न्यायालय परिसर में जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कारागार तथा अन्य विभागों की ओर से विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई