बाँदा-चकबंदी में अन्याय बर्दाश्त नहीं, गड़बड़ी मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई-DM

SHARE:

चकबंदी से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ लंबित वादों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक प्रकरण में नियमों का पालन करते हुए संबंधित काश्तकारों और खातेदारों के हितों का ध्यान रखा जाए।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में चकबंदी प्रक्रिया के तहत विभिन्न ग्रामों में चल रहे कार्यों और लंबित वादों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया में किसी भी काश्तकार अथवा खातेदार के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। अनियमितता या अन्याय की शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
लंबित मामलों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने चकबंदी प्रभारी को संबंधित ग्रामों की आरोही क्रम में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चकबंदी से जुड़े लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए। सभी वादों के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इन ग्रामों के कार्यों की हुई समीक्षा
बैठक में संभादा, अलोना, सिंहपुर माफी, पियार, महुई, पथरा, कल्याणपुर, पुकारी, मरोली बांगर, हेटेटी पुरवा, अलीहा, माचा, लामा, कोटला कुलसारी, कोलावल रायपुर, बड़सरा मानपुर, बरियारी, बहादुरपुर सेवड़ा, मानपुर खुर्द, रामपुर, त्रिवेणी, इटवा, सिंधोरा और गाजीपुर सहित अन्य ग्रामों में चकबंदी कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले में अभिलेखों की जांच और तथ्यों का परीक्षण करने के बाद नियमानुसार निष्पक्ष निर्णय लिया जाए। कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा में प्रगति सुनिश्चित की जाए, जिससे चकबंदी से संबंधित समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं चकबंदी प्रभारी माया शंकर यादव सहित संबंधित बंदोबस्त अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई