महोबा-दबंगो ने बाइक सवार पर किया कुल्हाड़ी से हमला,काटे दोनों हाथ

SHARE:

बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे युवक पर घात लगाए खड़े दबंगों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। उसके दोनों हाथ काट दिए। सिर व शरीर में भी गम्भीर चोटे आई हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरो ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। परिजनों ने भाजपा के एक पदाधिकारी और उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाया है।
जनपद महोबा के शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की (28) ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे वह छतरपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप में बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे रोक लिया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। धारदार कुल्हाड़ी से कई बार किए जाने से युवक के दोनों हाथ कटकर लटक गए और सिर व पैर में गंभीर चोटें आने से वह लहूलुहान होकर गिर गया। युवक को खून से लथपथ देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल के पिता राजा बाबू का कहना है कि पड़ोस में भाजपा का एक पदाधिकारी रहता है, जो उनसे खुन्नस मानता है। इसी के चलते बेटे पर जानलेवा हमला हुआ। घायल के भाई आलोक सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कुल्हाड़ी से कई हमले किए और जयवेंद्र को मृत समझ भाग गए। घटना में भाजपा पदाधिकारी समेत पांच लोग शामिल हैं। अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि जांच में सामने आया कि घटना में युवक के पूर्व परिचित शामिल हैं। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। घटना की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई