ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहने की जिद पर अड़ी पत्नी की शिकायत पति ने पुलिस से की है। साथ ही पति ने पत्नी द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
ग्वालियर में एक पति को अपनी पत्नी से जान लेने का डर सता रहा है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसकी हत्या करवा सकती है। वजह भी हैरान करने वाली सामने आई है। पीड़ित पति के मुताबिक उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को घर में साथ रखना चाहती है। विरोध करने पर वह पति को जान से मारने की धमकी देकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी लेकर गायब हो गई। पीड़ित पति ने पत्नी को खोजने के साथ जान माल की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है।दरअसल ग्वालियर के सिकंदर कम्पू इलाके में रहने वाला राजकुमार कुशवाह एसपी ऑफिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचा। उसका आरोप है कि साल 2008 में पूनम कुशवाह नाम की युवती से उसकी हिंदू रीति रिवाज से शाद हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बेटी और एक बेटे का जन्म हुआ। राजकुमार का कहना है कि उसकी पत्नी किसी दूसरे लड़के के चक्कर मे घर बर्बाद कर रही है। उसको यह तब पता चला जब पत्नी पूनम 22 जनवरी 2026 को बिना बताए कहीं चली गई। 2 महीने बाद मार्च 2026 में जब वह घर आई तो उसने पूछताछ में बताया कि वह आशु उर्फ कमल सेन के साथ गई थी और उसी के साथ रहना चाहती है। यदि साथ में पत्नी के साथ रहना है तो बॉयफ्रेंड आशु भी घर में रहेगा। यानी एक ही घर की छत के नीचे तीनों साथ में रहेंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह घर छोड़कर चली जाएगी। पति राजकुमार को पत्नी पूनम की शर्त मंजूर नहीं थी। ऐसे में सुबह के वक्त पूनम फिर बिना बताए चली गई, जब दोपहर के वक्त घर आई तो उसने पति को धमकाया कि तुम्हारे खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा कर जीवन बर्बाद कर देगी। इस दौरान पति राजकुमार ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने गुस्से में उसका सिर फोड़ दिया। जब तक कुछ समझ पाते पत्नी पूनम घर मे रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी के साथ ही अपनी तीनों बेटियों और बेटे को लेकर रवाना हो गई। राजकुमार कुशवाह पुलिस अधिक्षक कार्यालय में पहुंचा। जहां उसने आरोप लगाया है कि पत्नी जाते-जाते उसे धमकी देकर गई है कि वह उसकी हत्या जरूर करवाएगी।ऐसे में पुलिस से राजकुमार ने घर से गए सोने चांदी के माल के साथ खुद की जान की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है।