बाँदा-सुरक्षा को लेकर अफसर सतर्क,ड्रोन से भी जा रही निगरानी

SHARE:

बकरीद त्योहार को लेकर बेहद चौकसी देखने को मिली। वहीं डीआईजी सहित डीएम,एसपी लगातार भृमण शील रहे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
जनपद में ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए। ताकि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो सके। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस,जिलाधिकारी अमित आसेरी,पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल,एडीएम कुमार धर्मेंद्र,एएसपी शिवराज,सहायक एसपी मेविस टॉक ने शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए त्यौहार को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही सभी जनपदवासियों को ईद-उल-जुहा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी सतत् निगरानी रखते हुए अफवाहों एवं भ्रामक खबरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment