पति से हुए विवाद के बाद युवती पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
जनपद के कालिजर थाना क्षेत्र के मसौनी रक्सी गांव निवासी सुमन 20 पत्नी श्यामबाबू ने छप्पर की धन्नी में बास के बल्ली से साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। शाम को जब पति घर पहुंचा तो देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। पति ने बताया कि वह अपने बड़े भाई सीता राम के यहां टैक बनाने गया था। वहीं पत्नी मना कर रही थी। वहीं पत्नी ने जेब पड़े दो सौ रूपए भी निकाल लिये। पति ने उसी बीस रूपए गुटखा खाने को मांगा तो उसने नही दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। मृतका के चाचा प्रेम बाबू निवासी जरोहरा बिसंडा ने बताया कि सुमन की शादी आठ माह पहले हुई थी। पति आये दिन उसे मारता पीटता था। आरोप लगाया कि पति सुमन से दो सौ रूपए शराब पीने के लिए मांग रहा था। सुमन ने देने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर पति ने उसे मारपीट कर मार डाला है। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।