बाँदा-प्राथमिकता के साथ शिकायतों का करायें निस्तारण,फरियादी को बार-बार आने के लिए न करें मजबूर

SHARE:

जनपद के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजित किया गया। जहां पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए उनका निराकरण कराया।
जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलास बंसल ने मटौंध में आयोजित थाना समाधान दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग दोनों की आवश्यकता हो,उनमें संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे।उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विवादों का समय रहते निस्तारण आवश्यक है, इसलिए सभी अधिकारी प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। एसपी पलाश बसंल ने निर्देश दिए कि राजस्व के जितने भी मामले हैं, उन्हें संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण करें। सभी शिकायते रजिस्टर में जरूर अंकित करें। थाना समाधान दिवस में सहायक एसपी मेविस टॉक,उप जिलाधिकारी नमन मेहता सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी, उपस्थित रहे। इसी तरह सीओ सदर सौरभ सिंह ने तिंदवारी के अलावा चिल्ला थाने में जनसुनवाई की। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार समाधान दिवस में गिरवा थाना पहुंचे। जहां कई शिकायतें निस्तारित करते हुए टीमो को मौके लिए रवाना किया। इसी तरह जनपद के सभी थानों में आयोजित समाधान दिवस में पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर जनसुनवाई की।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई