बाँदा-खोए मोबाइल बरामद कर पुलिस ने 10 लोगों को लौटाई खुशी

SHARE:

मोबाइल फोन खोने के बाद उन्हें दोबारा पाने की उम्मीद छोड़ चुके 10 लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब कोतवाली नगर पुलिस ने तकनीकी सहायता से उनके मोबाइल बरामद कर वापस कर दिए। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की तत्परता, कार्यकुशलता और संवेदनशीलता की सराहना की।
प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की तलाश
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद करने के लिए अभियान चलाया। विभिन्न थाना क्षेत्रों के लोगों ने कोतवाली नगर क्षेत्र में मोबाइल फोन गिर जाने की जानकारी देते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए थे। काफी तलाश के बावजूद मोबाइल नहीं मिल सके थे। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों की मदद से मोबाइल की तलाश शुरू की।
10 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को किए सुपुर्द
पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद 10 खोए हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिए गए। बरामद मोबाइल जयराम निवासी दोहा, सुरेश सिंह निवासी बड़ोखर बुजुर्ग, दिलीप सिंह निवासी निम्मीपार, जयनारायण यादव निवासी बाबा तालाब, रामदेव निवासी पवई, ललित यादव निवासी पिण्डखर, कपिल कुमार निवासी तरौहा कर्वी (चित्रकूट), पप्पू निवासी खाईपार, सुरेश पाल निवासी खुरहण्ड और अनिल निवासी कर्बला रोड कटरा के थे। मोबाइल वापस मिलने पर सभी स्वामियों ने पुलिस टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मोबाइल मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता की सराहना की। सहायक एसपी मेविस टाक ने बताया कि शिकायत पर सभी मोबाइलों को सर्विलांस में लगवाया गया था। सर्विलांस की मदद से सभी मोबाइल बरामद कर लिये गये है। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बलराम सिंह,मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी बीरेंद्र त्रिपाठी, खाई पार,आकाश शुक्ला, कांस्टेबल विशाल शर्मा और कांस्टेबल रवि शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई