बाँदा-दोस्तों के साथ मिलकर मामा ने किया भांजे का अपहरण

SHARE:

स्कूल से घर जाते समय दिनदहाड़े छात्र का हुए अपहरण के बाद पुलिस ने छात्र को रोहतक से सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं अपहरण करने वाले मामा तथा उसके दो साथियों को पुलिस ने पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार कि थाना बबेरु क्षेत्र के कस्बा बबेरु के रहने वाले अनिल कुमार पुत्र हरप्रसाद का 10 वर्षीय पुत्र शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी होने के पश्चात घर वापस आ रहा था। तभी रास्ते में उसका अपहरण हो गया। जब देर तक बालक घर नहीं पहुँचा। तब परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। वहीं अपहरण कर्ताओ ने व्हाट्सएप काल कर घर वालों से 10 लाख की फिरौती भी मांगी। रुपये न देने पर छात्र की हत्या करने की धमकी भी दी। मामला संज्ञान में आते ही एसपी पलाश बंसल ने एएसपी शिवराज तथा सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें लगाई।सीसीटीवी कैमरों, वैज्ञानिक एवं तकनिकी साक्ष्यों आदि के माध्यम से जांच क्रम में संदिग्ध व्यक्तियों आदि से पूछताछ करने पर बच्चे के अपह्रत होना पाया गया । पुलिस द्वारा त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए अपह्रत बच्चे को जनपद रोहतक हरियाणा से सकुशल बरामद करते हुए घटना में शामिल रामजी पुत्र मदनपाल निवासी ग्राम सूपा थाना चरखारी जनपद महोबा,सुमित पुत्र रामनाथ निवासी मोहल्ला सेक्टर 04 थाना अर्बन स्टेट जिला रोहतक,अनीष पुत्र जितेन्द्र निवासी गोहरगांव थाना अर्बन स्टेट जिला रोहतक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मुख्य अभियुक्त रामजी पुत्र मदनपाल निवासी ग्राम सूपा थाना चरखारी जनपद महोबा द्वारा बताया गया कि मानेसर हरियाणा में पूर्व से ही काम कर रहे गांव के ही एक व्यक्ति के माध्यम से वह 17 दिन पहले मानेसर हरियाणा गया था। वहीं पर एक कम्पनी में सुपरवाइजर की नौकरी करने लगा था। जहां पर दो अन्य अभियुक्त सुमित पुत्र रामनाथ निवासी मोहल्ला सेक्टर 04 थाना अर्बन स्टेट जिला रोहतक व अभियुक्त अनीष पुत्र जितेन्द्र निवासी गोहरगांव थाना अर्बन स्टेट जिला रोहतक से मुलाकात हुई और एक हफ्ते पहले तीनो देहरादून ऋषिकेश घूमने गए थे। वहीं से पैसो के लालच में आकर मुख्य अभियुक्त रामजी उपरोक्त के द्वारा जनपद बांदा के बबेरु में अपने सगे भांजे का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना तैयार की थी। उसके बाद दिनांक 07.05.2026 को तीनों अभियुक्त एक चारपहिया वाहन मारुति फ्रांक्स काले रंग की किराये पर लेकर बबेरु आये थे और बच्चे का अपहरण कर बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे से आगरा होते हुए रोहतक हरियाणा ले गए। जिसे थाना बबेरु व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों,वैज्ञानिक एवं तकनिकी साक्ष्यों आदि के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों आदि से पूछताछ करते हुए बच्चे को रोहतक हरियाणा से सकुशल बरामद कर लिया है। तथा बच्चे का अपहरण करने वाले उसके सगे मामा व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का सफल अनावरण व बच्चे की सकुशल बरामदगी करने के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बसंल के द्वारा थाना बबेरु व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में राजेन्द्र सिंह राजावत प्रभारी निरीक्षक बबेरु,एसओजी प्रभारी आनन्द कुमार प्रभारी एसओजी,राजेश कुमार मौर्य प्रभारी सर्विलांस मय टीम के शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment