बिजली चेकिंग के बहाने सिपाही के घर में महिला के साथ मारपीट करने तथा लूटपाट करने वाले लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। सरगना के पैर में गोली लगी है। वहीं उनके पास से लूट का माल भी बरामद हुआ है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि बदौसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नादँनमऊ गांव निवासी एसएसएफ के सिपाही अजयपाल के घर में विगत 1 मई को बाइक से आये बदमाश बिजली चेकिंग के बहाने घर मे घुस गए। जहां उन्होंने सिपाही की मां रजुलिया के साथ मारपीट करते हुए उसे डराया धमकाया। इसके बाद बेड में रखे सिपाही के पत्नी के सोने चांदी के जेवरात ले जाने के साथ दरवाजे की बाहर की कुंडी लगाकर भाग गए थे। शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद एसपी पलाश बंसल ने सीओ अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह के पर्यवेक्षण में एसओ बदौसा तथा एसओजी की अलग-अलग टीमें लगाई थी। संयुक्त टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज,यक्ष एप व मुखबिर की सूचना पाया गया कि 02 संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से अतर्रा से कर्वी जनपद चित्रकूट जा रहे है। सूचना पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों को ग्राम तुर्रा के पास घेराबंदी कर रोका गया तो स्वयं को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करना शुरू कर दिया। आत्मरक्षार्थ में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त आदेश पुत्र राजकुमार निवासी पुनाहुर थाना बिसण्डा के पैर में गोली लगी और गोली लगते ही वह घायल हो गया। तथा एक अन्य अभियुक्त उमेश पुत्र सुभाष निवासी सत्यनियाव थाना बबेरु को आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।अभियुक्तों के कब्जे से लूट के मंगल सूत्र पीली धातु,2 अंगूठी पीली धातु,2 अवैध तमंचा 315 बोर,2 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर,घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।बताया कि अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है । एएसपी शिवराज ने बताया कि अभियुक्त आदेश पुत्र राजकुमार द्वारा विगत दिनों में अपने सगे चाचा की हत्या व गैंगस्टर एक्ट में जेल गया था। वर्तमान समय में जमानत पर बाहर था। वहीं अन्य दो अभियुक्त राघव पुत्र बलराम निवासी तेंदुरा थाना बिसण्डा,अशोक पुत्र मुन्नी लाल निवासी नाँदनमऊ थाना बदौसा फरार है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बदौसा अजीत प्रताप सिंह,एसओजी प्रभारी आनंद कुमार सिंह,प्रभारी सर्विलांस राजेश कुमार मौर्य,उप निरीक्षक आशीष पटेरिया,दान बहादुर पाल,आरक्षी अश्वनी प्रताप सिंह,आशीष शर्मा,प्रतीक सिंह,मनीष शर्मा,मिथिलेश,नंदलाल,उत्कर्ष,राहुल,ललित कुमार शामिल रहे।