बाँदा-परीक्षा के दौरान बरती जाए विशेष सतर्कता

SHARE:

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा-2025 को लेकर डीएम,एसपी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। कहा कि परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जायेगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा महर्षि बामदेव सभागार में आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती लिखित परीक्षा-2025 के सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बन्धित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये है। डीएम अमित आसेरी ने कहा कि परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी परीक्षा के दौरान विशेष निगरानी रखें। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि सभी केंद्रों में सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी परीक्षा की निगरानी की जाएगी। गौरतलब हो कि दिनांक 08, 09 एवं 10 जून 2026 को दो पालियों में सुबह 10.00 से 12.00 व शाम 03.00 से 05.00 बजे होने वाली उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा हेतु जनपद में कुल 08 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई