बाँदा-परीक्षा के दौरान बरती जाए विशेष सतर्कता

SHARE:

केंद्रों का भृमण कर डीएम,एसपी ने टीजीटी परीक्षा का जायजा लिया। साथ परीक्षा के दौरान सतर्कता बनाये रखने के निर्देश दिए।
जनपद में आयोजित टीजीटी परीक्षा-2026 को सकुशल,निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डीएवी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की जांच,सीसीटीवी कैमरों से निगरानी,बायोमेट्रिक सत्यापन एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने निर्देशित किया कि परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छता,पेयजल एवं अभ्यर्थियों की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं को भी सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान सहायक एसपी मेविस टॉक सहित संबंधित प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment