शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन। जहां पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने थानों में जाकर फरियादियों की समस्यायें सुनी। साथ ही निराकरण कराया।
जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये आदेशों के क्रम में शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी अमित आसेरी व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा थाना कोतवाली नगर में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान डीएम अमित आसेरी ने निर्देश देते हुए कहा कि आपसी तालमेल के साथ शिकायतों का निस्तारण करायें। एसपी पलाश बंसल ने पुलिस को निर्देश दिए कि राजस्व के मामलों के निस्तारण के लिए मौके पर जाये। इसके बाद प्रकरणों का निस्तारण करायें। इस मौके पर सहायक एसपी मेविस टॉक आदि मौजूद रहे। सीओ अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह ने फतेहगंज थाना पहुंचकर जनसुनवाई की। एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा तथा सीओ सदर सौरभ सिंह ने पैलानी सहित जसपुरा थाने में पहुंचकर फरियादियों की समस्यायें सुनी। पैलानी में कुल 5 शिकायते आई। जिसमें से दो शिकायतो का दोनों अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण कराया। शेष शिकायतो के निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा को निर्देशित किया। जसपुरा में 5 शिकायतों में 2 का तत्काल प्रभाव में निस्तारण कराया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह आदि मौजूद रहे। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने कालिंजर थाना पहुंचकर जन सुनवाई की। सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बिसंडा थाना पहुंचे। उनके समक्ष कुल 6 शिकायतें आई। जिसमे से 3 का मौके पर निस्तारण किया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक राममोहन राय को निर्देशित किया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनसुनवाई की गयी तथा जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुई।जिसमें 22 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु टीम का गठन किया गया है।