बाँदा-पुलिस सेवा केवल नौकरी नही,बल्कि समाज के प्रति है जिम्मेदारी-पलाश

SHARE:

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओ से रूबरू होते हुए एसपी ने उनका साक्षात्कार किया। प्रशिक्षण के दौरान गुणवत्ता,अनुशासन व रिक्रूटो की गहन तैयारियों के बारे में एसपी के द्वारा जानकारी ली गई।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओ का पुलिस लाइन में साक्षात्कार किया गया। साक्षात्कार के दौरान रिक्रूटो से उनके प्रशिक्षण से संबधित अनुभव,पुलिस कार्यप्रणाली की समझ तथा जनसेवा के प्रति उनके दृष्टिकोण के बारे में जानकारी ली। एसपी पलाश बंसल ने रिक्रूटो को बताया कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नही,बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। जिसमे अनुशासन,ईमानदारी व संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है। साथ ही शारिरिक व मानसिक रुप से सुदृढ़ रहने,कानून व्यवस्था बनाए रखने मे तत्परता और आम जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार रखने हेतु एसपी के द्वारा प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment