सुरक्षा की दृष्टिगत जनपद में एक और चौकी बनकर तैयार हो गई है। जिसका उद्घाटन मंगलवार को एडिशनल एसपी के द्वारा फीता काटकर किया गया।
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह व क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी द्वारा थाना मरका क्षेत्रांतर्गत स्थित नवनिर्मित मऊ चौकी का विधिवत उद्घाटन किया गया। एएसपी शिवराज ने बताया कि नवनिर्मित मऊ चौकी को बेहतर सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किया गया है। जिससे पुलिस कर्मियों के कार्य संचालन में सुविधा होगी। तथा क्षेत्रीय जनता को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तथा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतत्गश्त,संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। एएसपी ने कहा कि चौकी के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और अधिक प्रभावी होगी तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी। उद्घाटन समारोह के दौरान सीओ बबेरू सौरभ सिंह,नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी,मरका थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।