बाँदा-पुलिस ने पकड़ा बेजुबानों से लदा ट्रक,6 पशु तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

बेजुबानों को लादकर जा रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है। जिसमें आधा सैकड़ा से अधिक मवेशी बरामद हुए हैं। वहीं जानवरों के 6 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के निकट पर्यवेक्षण में शुक्रवार को सुबह गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कालिंजर पुलिस द्वारा अभियुक्त समीर खान पुत्र जहीर वर्ष निवासी आजाद नगर थाना हनुमान ताल जनपद जबलपुर,कबीर पुत्र गुलाम निवासी ग्राम टक्कर ग्राम जनपद जबलपुर,फिरोज खान पुत्र शेख लतीफ निवासी गाजी नगर थाना गोहलपुर जनपद जबलपुर,सकील पुत्र मो0 बहीद कुरैशी निवासी ग्राम मण्डी मदार टेकरी थाना हनुमान ताल जनपद जबलपुर,जाकिर पुत्र मो0 साबिर निवासी ग्राम गली मदार टेकरी थाना हनुमान ताल जनपद जबलपुर,रेहान पुत्र मुईनुद्दीन निवासी ग्राम दरूल उलूम थाना हनुमान ताल जनपद जबलपुर (म0प्र0) को गिरफ्तार किया है। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि अभियुक्त ट्रक में क्रूरतापूर्वक पशुओं को लादकर सीधी (म0प्र0) से आ रहे थे। तभी पुलिस ने गिरधरपुर मोड़ के नजदीक धर दबोचा। ट्रक में 14 नग भैंसे व 44 नग पड़वा बरामद हुए है।गिरफ्तार करने वाली टीम में कालिंजर थानाध्यक्ष दारा सिंह,उप निरीक्षक दिनेश कुमार,आरक्षी राजमणि यादव,विमलेश सरोज शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई