बाँदा-40 लाख कीमती गांजा,स्मैक सहित मादक पदार्थों को पुलिस ने कराया नष्ट

SHARE:

ऑपरेशन दहन” अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगभग 40 लाख रुपए अनुमानित कीमत के कुल 149.2 किग्रा मादक पदार्थ (सूखा गांजा,स्मैक, डायजेपाम आदि) इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भट्ठी) के जरिये नष्ट कराया गया।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा एनडीपीएस एक्ट तहत अभियोगों में बरामद मादक पदार्थों के विनष्टीकरण/निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन दहन” के क्रम में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 81 अभियोगों से सम्बन्धित लगभग 40 लाख रुपए अनुमानित कीमत के कुल 149.2 किलोग्राम बरामद मादक पदार्थों जिसमें सूखा गांजा-148.5 किलोग्राम,स्मैक-67 ग्राम, डायजेपाम/नशीला पाउडर-453 ग्राम को इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भट्ठी) में जलाकर पुलिस लाइन में नियमानुसार नष्ट कराया गया। जिनमें थाना पैलानी के 43,कोतवाली नगर के 18,मटौंध के 09,तिन्दवारी के 08,कालिंजर के 02 व फतेहगंज के 01 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग का माल जलाकर नष्ट कराया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment