बाँदा-धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

SHARE:

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गई। अधिकारियों ने उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कलेक्ट्रेट में डीएम जे रीभा की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवन,संघर्ष और देश के सामाजिक-राजनीतिक विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम जे रीभा के द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। डीएम जे रीभा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण में निभाई गई अग्रणी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने न केवल संविधान का प्रारूप तैयार किया,बल्कि इसमें समानता,स्वतंत्रता,न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को मजबूती से स्थापित किया। उन्होंने नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संविधान केवल अधिकार प्रदान नहीं करता,अपितु हर नागरिक को अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ अजय पांडेय,एडीएम प्रशासन कुमार धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment