बच्चों में रचनात्मक सोच, सामाजिक जागरूकता और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑन स्पॉट चिल्ड्रन ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 6 से 15 वर्ष की आयु के 46 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, झांसी के तत्वावधान में कार्मिक विभाग की ओर से रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में बांटा गया था। बच्चों को अलग-अलग विषयों पर ड्रॉइंग और पेंटिंग बनाने के लिए आमंत्रित किया गया।
पहले समूह के बच्चों के लिए फलों की टोकरी और रेलगाड़ी, दूसरे समूह के लिए विद्यालय की पिकनिक और सुंदर बगीचा तथा तीसरे समूह के लिए शादी का दृश्य और माता-पिता के साथ ट्रेन में यात्रा का दृश्य विषय निर्धारित किए गए। प्रतियोगिता का आयोजन कार्यालय अधीक्षक अनिल कुमार गुप्ता की देखरेख में सफलतापूर्वक कराया गया। प्रतियोगिता स्थल पर स्टेशन प्रबंधक सुधीर कुमार सोहने, तौहीद अहमद और कार्यालय अधीक्षक कौशल चंद मौजूद रहे। प्रतियोगिता में शामिल सभी 46 बच्चों को मुख्य आयोजक की ओर से गिफ्ट और स्नैक्स प्रदान किए गए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, झांसी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में लेखन क्षमता, रचनात्मक सोच, सामाजिक जागरूकता और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना रहा। बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्साह और रुचि के साथ प्रतिभाग किया। 46 बच्चों ने लिया हिस्सा
6 से 15 वर्ष तक के बच्चों को तीन आयु वर्गों में बांटकर प्रतियोगिता कराई गई। सभी प्रतिभागियों को आयोजकों की ओर से गिफ्ट और स्नैक्स दिए गए। विजेता बच्चों को मिलेगा पुरस्कार
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, झांसी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।