बाँदा-साइबर ठगी के तीन मामलों में 2.86 लाख रुपये वापस, पीड़ितों को मिली राहत

SHARE:

साइबर धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम पुलिस टीम ने पीड़ितों की कुल 2 लाख 86 हजार 255 रुपये की धनराशि वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई की। बिसंडा थाना क्षेत्र निवासी हरिकृष्ण गुप्ता के खाते से यूपीआई के माध्यम से अनधिकृत रूप से 89,999 रुपये का लेनदेन हो गया था। पुलिस टीम ने पूरी 89,999 रुपये की धनराशि वापस करा दी। इसी क्रम में कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी आदर्श मिश्रा के क्रेडिट कार्ड से एक लिंक के माध्यम से 1 लाख 68 रुपये की धनराशि कट गई थी। साइबर क्राइम पुलिस टीम की कार्रवाई के बाद पूरी रकम वापस करा दी गई।
वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी मुकेश कुमार के मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद उनके खाते से 1 लाख 68 हजार रुपये कट गए थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इसमें से 96 हजार 188 रुपये की धनराशि वापस कराई। इस प्रकार तीनों मामलों में कुल 2 लाख 86 हजार 255 रुपये की साइबर ठगी की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई गई। रकम वापस मिलने पर तीनों पीड़ितों ने साइबर क्राइम पुलिस टीम का धन्यवाद किया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, एपीके फाइल, संदिग्ध कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें। बैंकिंग और यूपीआई से संबंधित जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।
ठगी के तीन मामलों में वापस हुई रकम
बिसंडा क्षेत्र में यूपीआई के जरिए ठगी के 89,999 रुपये, कोतवाली नगर क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड से कटे 1 लाख 68 रुपये और एपीके फाइल के जरिए ठगे गए 96,188 रुपये वापस कराए गए।
साइबर ठगी से बचने की अपील
पुलिस ने अनजान लिंक, एपीके फाइल, संदिग्ध कॉल और मैसेज से सावधान रहने की अपील की है। ठगी होने पर बिना देरी किए 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।
बरामद करने वाली टीम में यह रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह, थाना साइबर क्राइम पुलिस, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल हिमांशु वर्मा, कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल राजेन्द्र परिहार और महिला कांस्टेबल ज्योति उपाध्याय।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई