छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। करीब आधे घंटे बाद मां घर लौटी तो बेटी का शव फंदे पर लटका देखकर चीख पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी रामबाबू ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री काजल बीएड की पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार सुबह वह मंदिर में पूजा करने गई थी। घर लौटने के बाद उसकी मां अनीता परचून की दुकान खोलने चली गईं। पिता ई-रिक्शा चलाने निकल गए, जबकि छोटे बच्चे स्कूल चले गए। इसी दौरान काजल ने कमरे में पंखे की हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। करीब आधे घंटे बाद मां दुकान से घर लौटीं तो बेटी का शव देखकर चीख पड़ीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार में मचा कोहराम
बेटी की मौत से परिजनों में मातम छा गया। मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।