बाँदा-आगे जा रहे वाहन से टकराये बाइक सवार,चचरे भाई सहित तीन की मौत

SHARE:

बुदेलखंड एक्स प्रेस वे में हुए हादसे में सामने जा रहे बाइक सवार चचेरे भाई सहित तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद बाँदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी 30वर्षीय रामबाबू पटेल पुत्र राजकुमार,अपने 29वर्षीय चचेरे भाई संजय पुत्र रामकृपाल अपने साथी जनवारा गांव निवासी साथी 30वर्षीय अरविंद पुत्र राजाराम रैकवार तीनो रविवार की रात बाइक से सोमवती अमवस्या पर कामदगिरी के दर्शन करने जा रहे थे। तभी बुदेलखंड एक्सप्रेस वे के बागे नदी पुल के नजदीक बाइक आगे जा रहे वाहन में पीछे से घुस गई। जिस पर बाइक सवार संजय और अरविंद की मौके पर मौत हो गई थी। वही रामबाबू पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पीएचसी शिवराम पुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद रामबाबू को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान निकले मोबाइल नबंर पर घरवालो को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई