विद्यालय तथा किराने की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस में बाल अपचारी सहित दो चोरों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से चोरी के माल के अलावा तमंचा भी बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह के नेतृत्व में सोमवार को थाना जसपुरा पुलिस द्वारा राजकीय हाईस्कूल व किराने की दुकान में चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा व चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार कर किया गया है। साथ ही घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है। सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम गड़रिया निवासी कृष्ण कुमार की किराने की दूकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। सोमवार को थाना जसपुरा पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जसपुरा से ग्राम झंझरी जाने वाले मार्ग के जंगल में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के बोरियों में सामानों के साथ होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पुहंचकर घेराबन्दी करते हुए दोनों व्यक्तियों को पकड़कर नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति उमेश पुत्र राजाबाबू निवासी गड़रिया थाना जसपुरा के कब्जे से अवैध तमंचा एवं कारतूस सहित 3750 रुपए नकद आदि बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वह दोनों अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग जनपदों में घूम-घूम कर चोरी करते है। तथा माह फरवरी महीने में राजकीय हाईस्कूल से इलेक्ट्रानिक सामानों की एवं माह मई एक किराने की दुकान से लाही/सरसो, गुटखा आदि की चोरी किए थे। कुछ सामानों के बेच दिया था तथा कुछ सामानों को आज बेचने जा रहे थे । मौके से बरामद बोरियों को चेक किया गया तो उनमें से चोरी के लाही/सरसो तथा गुटखा आदि बरामद हुए जिन्हे नियमानुसार कब्जे में लिया गया है। तथा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए साथ में घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है। सीओ ने बताया कि अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है। जिस पर अपने पिता के साथ मारपीट कर गम्भीर चोंट पहुंचाने आदि के साथ रंगदारी मांगने,हत्या के प्रयास एवं चोरी आदि के कई मामलें दर्ज है। इस सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा और गहनता से पूछताछ कर जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और किन-किन स्थानों और कितने से लोगों के साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह,उप निरीक्षक प्रेम पाल सिंह,अवधेश शुक्ला,आरक्षी बसंतलाल यादव,अजीत यादव,सतेन्द्र पटेल शामिल रहे।