बाँदा-पुलिस पेंशनरों की मासिक गोष्ठी संपन्न,नई जिला कार्यकारिणी का हुआ सर्वसम्मति से गठन

SHARE:

उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के तत्वावधान में जनपद बांदा के पुलिस पेंशनरों की मासिक गोष्ठी का आयोजन पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।
गोष्ठी के दौरान पुलिस कार्यालय में कार्यरत प्रधान लिपिक वेद प्रकाश ने प्रदेश कार्यालय से प्राप्त विभिन्न आदेशों एवं निर्देशों की जानकारी उपस्थित पुलिस पेंशनरों को दी। इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी शिवराज की देखरेख में संस्थान की त्रिवर्षीय जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।
चुनाव में सर्वसम्मति से गोविंद सिंह कछवाह को अध्यक्ष, महेंद्र सिंह तोमर को उपाध्यक्ष, जयकरण सिंह को महासचिव, शंख पाणी मिश्रा को सचिव प्रथम, हरि प्रसाद को सचिव द्वितीय, अल्कु राम विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष तथा सत्य प्रकाश द्विवेदी (एडवोकेट) को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। गोष्ठी में अकाउंटेंट संदीप यादव सहित जनपद के बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव ने नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं जनपद से आए सभी पुलिस पेंशनरों को बधाई दी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई