नशे में पत्नी से विवाद होने के बाद युवक ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी छुट्टू (28) पुत्र चंदा ने रविवार सुबह कमरे में पंखे की हुक पर रस्सी से फांसी लगा ली। काफी देर बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो उसे फंदे पर लटका देख शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। जीवित होने की आशंका में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के चचेरे भाई कमलेश ने बताया कि छुट्टू नौ भाइयों में चौथे नंबर पर था। वह पहाड़ में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसे शराब पीने की आदत थी। पत्नी शराब पीने से मना करती थी, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार रात भी वह नशे में घर आया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मजदूरी कर चलाता था परिवार
परिजनों के मुताबिक, छुट्टू पहाड़ में मजदूरी करता था। शराब पीने को लेकर पत्नी से उसका अक्सर विवाद होता था। शनिवार रात हुए विवाद के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।