महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचाई और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
नरैनी कस्बा के पटेल नगर निवासी प्रभा देवी ने पुलिस को सूचना दी कि 10 अक्टूबर को मोहल्ले के अनुज ने आपसी विवाद के चलते उनकी मां को जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया था। शिकायत के आधार पर नरैनी थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अनुज पुत्र संतोष निवासी पटेल नगर, नरैनी को व्यास मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 352, 109(1) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस के अनुसार, मामले में मु0अ0सं0 280/26 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम
कार्रवाई में नरैनी थाना प्रभारी प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी गुप्ता, कांस्टेबल अंकित सिंह और कांस्टेबल शुभम यादव शामिल रहे।