पूर्व मंत्री की पत्नी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिजनों ने सदमे से मौत होने की बात कही थी। पुलिस के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा की पत्नी कुसमा देवी उम्र 80 कि विगत दिनों बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पुलिस में शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव मुक्ति धाम ले जाया गया। यहां पौत्र ने दादी को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के दौरान परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे। बीमारी के चलते हुई थी मौत
महिला की विगत दिनों बीमारी के चलते मौत हुई थी। परिजनों ने सदमे के कारण मौत होने की बात पुलिस को बताई थी। पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार
पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। गुरुवार को शव परिजनों को सौंपा गया, जिसके बाद मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया।