बरेली-पत्नी की हत्या के बाद दो बेटों को लेकर फरार हुआ आरोपी

SHARE:

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति ने चाकू से कई वार करने के बाद सिलबट्टे से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति अपने दो बेटों को लेकर फरार हो गया, जबकि बेटी को घर पर छोड़ गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गुलड़िया निवासी महेश के अनुसार उनकी बहन सरोज (35) की शादी जोगी नवादा निवासी सतीश से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। सतीश शराब का आदी था और पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। घरेलू विवाद के चलते सरोज कुछ समय पहले मायके चली गई थी। करीब दो दिन पहले ही सतीश उसे मायके से वापस जोगी नवादा ले आया था।
खून से लथपथ मिला महिला का शव
गुरुवार सुबह दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि सतीश ने चाकू से सरोज पर कई वार किए और इसके बाद सिलबट्टे से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बच्चों को लेकर आरोपी की तलाश
हत्या के बाद आरोपी अपने दो बेटों को लेकर फरार हो गया, जबकि बेटी को घर पर ही छोड़ गया। परिजनों के अनुसार आरोपी मिठाई की दुकान पर हलवाई का काम करता है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई