बाँदा-चोरी के मामले में वांछित अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

SHARE:

चोर के मामले में वांटेड चल रहे अंतर्जनपदीय चोर को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके पास से चोरी के माल की रकम बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह के नेतृत्व में सोमवार को थाना जसपुरा पुलिस द्वारा राजकीय हाईस्कूल व किराने की दुकान में हुई चोरी की घटना में वांछित चल रहे अंतर्जनपदीय चोर करन पुत्र छोटे निवासी भमई थाना सिसोलर जनपद हमीरपुर को पकड़ा है। जिसके पास से चोरी के माल बिक्री के 13 सौ रुपए बरामद हुए हैं। सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम गड़रिया निवासी कृष्ण कुमार की किराने की दूकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। सोमवार को थाना जसपुरा पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान ग्राम जसपुरा से ग्राम झंझरी जाने वाले मार्ग के जंगल में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के बोरियों में सामानों के साथ होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पुहंचकर घेराबन्दी करते हुए उमेश पुत्र राजाबाबू निवासी गड़रिया थाना जसपुरा के अलावा एक बाल अपचारी को पकड़ा गया था। अभियुक्त ने बताया कि वह दोनों अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग जनपदों में घूम-घूम कर चोरी करते है। तथा माह फरवरी महीने में राजकीय हाईस्कूल से इलेक्ट्रानिक सामानों की एवं माह मई एक किराने की दुकान से लाही/सरसो, गुटखा आदि की चोरी किए थे। कुछ सामानों के बेच दिया था तथा कुछ सामानों को आज बेचने जा रहे थे । मौके से बरामद बोरियों को चेक किया गया तो उनमें से चोरी के लाही/सरसो तथा गुटखा आदि बरामद हुए जिन्हे नियमानुसार कब्जे में लिया गया था। सीओ ने बताया कि घटना में शामिल करन को भी पकड़ लिया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रेम पाल सिंह,आरक्षी अजीत यादव शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment