बाँदा-तमंचे के साथ पकड़ा गया गैंगस्टर का आरोपी

SHARE:

गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांटेड चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके पास से तमंचा,कारतूस भी बरामद हुए हैं।
सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना नरैनी पुलिस को सोमवार की रात गश्त एवं चेकिंग के दौरान ग्राम हड़हा में नहर पुलिया के पास हिस्ट्रीशीटर आजम खाँन पुत्र तैय्यब खाँन निवासी कबौली थाना नरैनी जनपद बांदा के मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम पहुंची। जिसे पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए है। सीओ ने यह भी बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आजम खान एक शातिर किस्म का अपराधी है और एक संगठित आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। अभियुक्त के विरुद्ध लूट,गैंगस्टर एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में आपराधिक मामलें दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक कल्बे अब्बास खांन,आरक्षी अजय यादव,सुनील कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment