बाँदा-जहरीला फल खाने से दो सगे भाइयों समेत चार बच्चे बीमार

SHARE:

खेलते समय तालाब किनारे लगा जहरीला फल खाने से दो सगे भाइयों समेत चार बच्चे बीमार हो गए। घर पहुंचने पर उनकी हालत बिगड़ी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के बलखेरा गांव निवासी सुनील का चार वर्षीय बेटा आर्यन गुरुवार दोपहर अपने तीन वर्षीय छोटे भाई अयांश, पड़ोसी नीलम के सात वर्षीय बेटे सुमित और जगप्रसाद की चार वर्षीय बेटी रोशनी के साथ तालाब किनारे खेल रहा था। इसी दौरान चारों बच्चों ने तालाब की भीटा के किनारे लगा फल खा लिया। घर पहुंचने पर चारों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। अयांश के पिता के मुताबिक, चारों बच्चों की हालत में सुधार है और सभी खतरे से बाहर हैं।
बच्चों की हालत में सुधार
जिला अस्पताल में उपचार के बाद चारों बच्चों की स्थिति में सुधार बताया गया है। परिजनों के अनुसार, सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment