बाँदा-2.5 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

SHARE:

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन ईगल के तहत बिसंडा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 8 और 9 अक्टूबर की दरमियानी रात गश्त व चेकिंग के दौरान ग्राम पिस्टा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नजदीक से दीपक पुत्र सुखराम निवासी बालाजीनगर, कस्बा कमासिन को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ बिसंडा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 449/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
ऑपरेशन ईगल के तहत कार्रवाई
जनपद में एसपी पलाश बसंल के निर्देशन पर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गांजे की बरामदगी और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव कुमार मिश्रा, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल संगम यादव और कांस्टेबल आलोक आचार्य शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई