बुरी नीयत से घर में घुसे देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि गुरुवार रात वह अपने कमरे में पति के साथ सो रही थी। इसी दौरान उसका देवर छोटा प्रसाद दीवार फांदकर घर में घुस आया। आरोप है कि वह महिला को जबरन कमरे से बाहर घसीट ले गया। पति ने विरोध किया तो उसे कमरे के अंदर बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। महिला का आरोप है कि देवर उसे दूसरे कमरे में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। किसी तरह देवर के चंगुल से छूटने के बाद महिला ने पति के कमरे का दरवाजा खोला। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी देवर दो बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पहले भी मारपीट का आरोप
महिला के मुताबिक, आरोपी देवर पहले भी दो बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। इस घटना में भी विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिला अस्पताल में भर्ती
मारपीट में घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।