पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट के एक मामले में अदालत ने अभियुक्त को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर मुकदमे में प्रभावी विवेचना और न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई। इसी के परिणामस्वरूप 30 अक्टूबर 2026 को न्यायालय ने अभियुक्त परसू पुत्र मतवा निवासी कस्बा एवं थाना मटौंध, जनपद बांदा को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। छेड़खानी समेत पॉक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज था मुकदमा
इस मामले में थाना मटौंध में मुकदमा अपराध संख्या 96/19 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 323, 504, 506 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय ने अभियुक्त को तीन वर्ष के कारावास और तीन हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।