बाँदा-पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर डीएम ने दिखाई गंभीरता, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

SHARE:

पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और प्राप्त प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण परिसर में बाहरी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग उठाई। इसके अलावा मंदिर परिसर में आयोजित भंडारों के बाद सैनिक कल्याण परिसर में कूड़ा फेंके जाने और गंदगी फैलने की समस्या से भी अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने परिसर की स्वच्छता बनाए रखने और अनावश्यक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सेवानिवृत्त सैनिक विश्राम सिंह ने शुक्ला कुआं में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत कराने और पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह सेवानिवृत्त सैनिक शिवभजन सिंह ने गैस पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने की समस्या उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
गायों को ले जाने की शिकाय पहुंची शिकायत
बैठक में रन्नो देवी ने नगर पालिका कर्मियों द्वारा उनकी दो गायों को ले जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा गायों को वापस दिलाने के संबंध में निर्देशित किया।
समस्याओं के निस्तारण में न हो देरी
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। शिकायतों के समाधान में समयबद्धता और कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई