बाँदा-फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और खोखा कारतूस बरामद

SHARE:

जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का अवैध तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, लूट और अवैध हथियार रखने समेत सात मुकदमे दर्ज हैं।
मामला अतर्रा थाना क्षेत्र का है। बीते 3 नवंबर को निखिल ने पुलिस को सूचना दी थी कि पुरानी रंजिश को लेकर राघव और उसके चार अज्ञात साथियों ने उस पर और उसके मित्र पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की थी। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने 19 नवंबर को दो आरोपियों धीरेन्द्र उर्फ धीरू और अतुल को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी राघव फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों और अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतर्रा पुलिस ने 27 नवंबर को मुख्य आरोपी राघव पुत्र बलराम निवासी तेन्दुरा, थाना बिसंडा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।
सीओ अतर्रा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि जानलेवा फायरिंग के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया है। उसके खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राघव के खिलाफ वर्ष 2023 से 2026 के बीच हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, धमकी, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, एससी-एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत सात मुकदमे थाना बदौसा, बिसंडा और अन्य थानों में दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अतर्रा विनोद कुमार राय, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार और कांस्टेबल अर्जुन वर्मा शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई