समाजवादी व्यापार सभा में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुरुषोत्तम गुप्ता को जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल की ओर से 20 नवंबर 2026 को जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर पुरुषोत्तम गुप्ता को समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश का बांदा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मनोनयन पत्र में उनसे अपेक्षा की गई है कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों, कार्यक्रमों और संविधान की भावना के अनुरूप अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी, लगन और जिम्मेदारी के साथ व्यापारी हित में कार्य करेंगे। साथ ही समाजवादी व्यापार सभा को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। व्यापारी हितों को मिलेगी मजबूती
जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन को जनपद में विस्तार देने और व्यापारियों के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने की अपेक्षा है। पुरुषोत्तम गुप्ता के मनोनयन को लेकर समर्थकों और संगठन से जुड़े लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।