बाँदा-महिला कबड्डी में बांदा की प्रतिभाओं का दम,12 खिलाड़ी मंडलीय चयन के लिए रवाना

SHARE:

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए शनिवार को जे.ए. डिग्री कॉलेज मैदान, बांदा में जिला स्तरीय ओपन महिला कबड्डी चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में जिले की 21 महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के जिला सचिव कमल सिंह यादव ने बताया कि उप क्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल के अनुसार चयनित खिलाड़ी 29 जुलाई 2026 को चित्रकूट में आयोजित होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगी। मंडलीय स्तर पर चयनित टीम 4 से 6 अगस्त 2026 तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित खिलाड़ियों में जिया खान, निशा, शिवांशी, अंजना, अंजलि, श्रेया, निहारिका, मंजू, रोशनी, साक्षी, नव्या एवं पिहू शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के दौरान एसआई राजेंद्र कुमार, कंचन यादव, बाबू भैया, जिला कबड्डी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना तथा जिला सचिव कमल सिंह यादव उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं चयनकर्ताओं ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी मंडलीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई