बाँदा-दो किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो किलो सूखे गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद गांजे को जब्त कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जनपद में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध ऑपरेशन ईगल चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 27 अक्टूबर की मध्यरात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान बिसंडा पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने बबेरू मोड़ स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास से ब्रह्मानंद पुत्र दयाराम निवासी निलाथू, थाना बिसंडा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ।
बाहर से गांजा लाकर गांव में बिक्री करने की सूचना
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बाहर से गांजा लाकर उसकी पुड़िया बनाकर गांव में बिक्री करता था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध थाना बिसंडा में मुकदमा अपराध संख्या 470/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।
मिशन शक्ति टीम ने की कार्रवाई
गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक स्नेहा सिंह, आरक्षी लक्ष्मण यादव, अरुण कुमार, अनूप और महिला आरक्षी गीता यादव शामिल रहीं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई