केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन

SHARE:

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां के निधन की खबर से राजनीतिक जगत और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि आज का दिन पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुख और पीड़ा का है। पूजनीय माताजी श्रीमती काशीबाई उन्हें छोड़कर अनंत यात्रा पर प्रस्थान कर गई हैं। मां का जाना जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई